महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि प्लेन क्रैश में उनका देहांत हो गया है. मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए अजित पवार का प्लेन 8 बजकर 45 मिनट पर बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ. DGCA ने बताया है कि हादसे में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजीत पवार बुधवार की सुबह जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। विमान में सवार कुछ लोग घायल हो गए है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यही वीडियो अजित पवार के हेलीकॉप्टर का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक झाड़ियों वाले इलाके में हादसा हुआ है और हादसे वाली जगह से धुआं भी उठ रहा है. जानकारी के मुताबिक यह एक प्राइवेट जैट था और हादसे के बाद की तस्वीरें काफी हैरान करने वाली हैं, क्योंकि विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया हैं।
हादसे की खबर मिलने के बाद अजित पवार के परिवार के सभी लोग परेशान हो गए और दावा किया जा रहा है कि सप्रिया सुले भी बारामती के लिए रवाना हो गई हैं. हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा,'यह बहुत चौंकाने वाला, दुखद और दिल दहला देने वाला हैं। हमारे बीच मतभेद थे लेकिन हमने साथ मिलकर काम किया है. वह सच में एक समर्पित इंसान थे जो अपने काम के प्रति वफादार थे. मैं पवार साहब, सुप्रिया जी, सुनेत्रा जी, पार्थ और जय के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं बारामती के लाखों और करोड़ों लोगों के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं... इस तरह चले जाना बहुत दुखद हैं।'
अजित पवार का राजनीतिक सफर
अजित पवार बार 1991 में बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे. इसके अलावा वे बारामती विधानसभा क्षेत्र से सात बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार पांच कार्यकाल के लिए इसे बरकरार रखा।
13 साल में 5 बार उपमुख्यमंत्री बने अजित पवार
अजित पवार महाराष्ट्र के दिग्गज नेता थे और वो एनसीपी के प्रमुख भी थे। महज 13 साल में उन्होंने 5 बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. 10 नवंबर 2010 को पहली बार अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण थे. इसके बाद 25 अक्तूबर 2012 को उन्होंने दूसरी बार शपथ ली थी. इस दौरान भी राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण थे।
